पश्चिम बंगाल : कांग्रेस अध्यक्ष ने एक चरण में चुनाव की मांग की, मतदाता सूची में गड़बड़ी पर आंदोलन की चेतावनी 
National News

पश्चिम बंगाल : कांग्रेस अध्यक्ष ने एक चरण में चुनाव की मांग की, मतदाता सूची में गड़बड़ी पर आंदोलन की चेतावनी

IANS

कोलकाता, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने वाली है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने शुक्रवार को आईएएनएस से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "वास्तविक मतदाता का नाम सूची में होना चाहिए। किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी। पार्टी गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाएगी और इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। हमने चुनाव आयोग से साफ कहा है कि अगर किसी वास्तविक मतदाता का सूची में नाम नहीं है और प्रदेश में चुनाव संपन्न हो जाए, तो ऐसा बंगाल में नहीं होना चाहिए। सभी लोग ऐसी मतदाता सूची चाहते हैं, जिसमें कोई भी गलती नहीं हो। इसके लिए चुनाव आयोग को जितना समय चाहिए, उतना समय लेना चाहिए था।"

उन्होंने कहा, "भाजपा और टीएमसी दोनों पार्टियां बाइनरी राजनीति कर रहे हैं। अगर 10-12 फेज में चुनाव होगा, तो यह एक मतदाता को दूसरी जगह भेजेंगे। लेकिन अगर एकसाथ चुनाव होगा, तो वे दूसरी जगह भेज नहीं पाएंगे, यह सीधी बात है। भाजपा और टीएमसी दोनों वोट की चोरी करते हैं। अंतर बस इतना है कि एक गुंडे-बदमाशों के दम पर वोट चोरी करता है, जबकि दूसरा चुनाव आयोग के सहारे करता है। ऐसे में अगर एक दिन में वोट पड़ेगा, तो उन्हें मुश्किल होगी।"

उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सीबीआई केस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी करने के फैसले का स्वागत किया और भाजपा पर विपक्षियों के ऊपर दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया।

शुभंकर सरकार ने कहा, "भाजपा हमेशा गलत तरीके से विपक्ष के ऊपर दबाव डालने की कोशिश करता है। वही चीज अरविंद केजरीवाल के साथ भी हुई। अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई, जिससे यह साबित हो गया कि भाजपा ने उन पर झूठा केस लगाया था। लोगों को जानना चाहिए कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा कितना नीचे गिर सकता है। देश की पूरी जनता भाजपा की असलियत देख रही है।"

--आईएएनएस

एससीएच/एमएस

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration