मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 2.81 करोड़ की चरस जब्त की, दो नेपाली समेत चार गिरफ्तार 
National News

मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 2.81 करोड़ की चरस जब्त की, दो नेपाली समेत चार गिरफ्तार

IANS

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर 2.81 करोड़ रुपए कीमत की चरस जब्त की है। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नेपाली नागरिक और दो मुंबई के स्थानीय निवासी शामिल हैं।

जांच के दौरान सबसे पहले दो आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से 1.715 किलोग्राम चरस और 52 हजार रुपए नकद बरामद हुए। आगे की पूछताछ और छापेमारी में 26 फरवरी 2026 को मुंबई के लोअर लिंक इलाके से 31 साल के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से 1.103 किलोग्राम चरस और 55 हजार रुपए नकद मिले। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को एक 28 साल की महिला को भी हिरासत में लिया गया। यह महिला कथित तौर पर मुख्य आरोपी की आर्थिक लेन-देन में मदद कर रही थी।

गिरफ्तार लोगों में मुंबई के विले पार्ले वेस्ट इलाके के रहने वाले आबिद और उसकी पत्नी शामिल हैं। साथ ही नेपाल के दो नागरिक दीपक लांबा और उसका एक साथी भी पकड़े गए हैं। कुल मिलाकर इस ऑपरेशन में 2.818 किलोग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में 2.81 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने बताया कि यह ड्रग्स की एक बड़ी खेप थी, जो मुंबई में बिक्री के लिए लाई गई थी। जांच में पता चला है कि आरोपी एक बड़े नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। अब पुलिस की टीम इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन, अन्य साथियों और ड्रग्स के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस मामले में सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस कार्रवाई से मुंबई में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

एमएस/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer