मुंबई में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़, खुद बताई आपबीती, एफआईआर दर्ज 
National News

मुंबई में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़, खुद बताई आपबीती, एफआईआर दर्ज

IANS

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला ने इस घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके दी।

वीडियो शेयर करते हुए महिला ने लिखा, “भारत में मेरे साथ पहली बार ऐसा हुआ है और मुझे यहां आए दो महीने हो चुके हैं। मेरा अनुभव बहुत सुंदर और स्वागत करने वाला रहा है। लेकिन, वह दिन अलग था।”

उन्होंने लिखा, “मैंने कई बार मना किया, फिर भी वे हमारा पीछा कर फोटो की मांग करते रहे। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, लेकिन वे बहुत जिद कर रहे थे। 15 मिनट से ज्यादा समय तक वे हमें फॉलो करते रहे। एक समय ऐसा आया जब मुझे दूरी बनाने के लिए उन्हें शारीरिक रूप से धक्का देना पड़ा। बस याद रखें कि ‘न’ अपने आप में पूरा जवाब है। आपकी सुरक्षा और सहजता हमेशा सबसे पहले होनी चाहिए।”

मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78(1) और 3(5) के तहत एफआईआर अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो।

10 दिसंबर 2025 को, गुवाहाटी में आयोजित अमेरिकी पॉप-कंट्री गायक पोस्ट मालोने के कॉन्सर्ट में शामिल हुई एक विदेशी बैकपैकर ने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इंस्टाग्राम पोस्ट में एम्मा नाम की महिला ने दावा किया कि भीड़भाड़ वाले स्थल में प्रवेश करते ही कुछ ही मिनटों में उन्हें और उनकी दोस्त को बिना अनुमति छुआ गया।

31 जुलाई 2025 को, मुंबई के प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया घूमने आई एक विदेशी महिला को कुछ पुरुषों ने घेर लिया और बिना उसकी अनुमति के उसके साथ सेल्फी लेने लगे। इस परेशान करने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया था, जो बाद में वायरल हो गया।

वीडियो में दिखा कि एक अकेली महिला पर्यटक के पास एक व्यक्ति आया और फोटो के लिए कहा। उसके जवाब का इंतजार किए बिना उसने उसके कंधे पर हाथ रखा और सेल्फी ले ली। कुछ ही पलों में कई अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए, जो उनके लिए काफी परेशान करने वाला था।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer