सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी 
National News

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

IANS

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिशाल है और हर अडानियन को भावुक करने वाली है।

ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज में बताई गई कहानियों को लेकर गौतम अदाणी कहा कि यह केवल कहानियां ही नहीं बल्कि मानीय भावना की विजय है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गौतम अदाणी ने लिखा, "कुछ दिन सिर्फ प्रेरणा ही नहीं देते... बल्कि आपके पूरे दृष्टिकोण को ही बदल देते हैं। आज, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज को जारी रखते हुए, हमने सिर्फ कहानियां ही नहीं सुनीं, बल्कि मानवीय भावना की विजय देखी।"

इस पोस्ट में उन्होंने दिव्या शंकर के नृत्य से लेकर सुधा चंद्रन और श्रीकांत बोला के साथ मीरा शेनोय एवं अलीना आलम का भी जिक्र किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "दिव्या शंकर के मनमोहक नृत्य से लेकर सुधा चंद्रन और श्रीकांत बोला की अदम्य यात्राओं तक, हर कहानी साहस की मिसाल थी। मीरा शेनोय और अलीना आलम का समावेशी आजीविका सृजन में समर्पण और हमारी भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की वीर भावना ने हर अदानियन को भावुक कर दिया।"

साथ ही, गौतम अदाणी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव वी विद्यावती का भी आभार व्यक्ति करते हुए लिखा कि आपकी गरिमामय उपस्थिति से हमें अधिक समावेशी भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

पिछले साल सितंबर में, अदाणी समूह ने अदाणी ग्रीन टॉक्स के चौथे संस्करण की मेजबानी की, जिसमें सतत और समावेशी भविष्य को आकार देने वाले परिवर्तनकारी, सामाजिक उद्यमी और इनोवेटर्स एक साथ आए।

यह कार्यक्रम, जो भारत में सामाजिक नवाचार के सबसे विशिष्ट मंचों में से एक बन गया है, का उद्घाटन गौतम अदाणी के मुख्य भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने युवा उद्यमियों की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो भारत के "दूसरे स्वतंत्रता संग्राम" को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह संघर्ष विदेशी शासन से आजादी के लिए नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी और सामाजिक नवाचार में आजादी के लिए है, जो हर समुदाय का उत्थान करता है, मतभेदों को दूर करता है और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है।

--आईएएनएस

एबीएस/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer