एआई समिट में विरोध प्रदर्शन का मामला, कुबेर मीणा को 5 दिन और भूदेव शर्मा की 2 दिन की पुलिस कस्टडी बढ़ी 
National News

एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले कुबेर और भूदेव शर्मा की पुलिस कस्टडी बढ़ी

IANS

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट ने दो आरोपियों की पुलिस कस्टडी तय की है। कुबेर मीणा को 5 दिन की पुलिस कस्टडी जबकि भूदेव शर्मा की 2 दिन की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष उदयभानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के चलते गिरफ्तार किया था। प्रदर्शन में आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने आयोजन के दौरान शांति भंग करने की कोशिश की और सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया। गिरफ्तार किए गए सदस्यों में प्रमुख नेता व सक्रिय युवा शामिल थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

गौरतलब है कि 20 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट- 2026' के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। इस हंगामे ने समिट के माहौल को पूरी तरह से अव्यवस्थित कर दिया। प्रदर्शन के समय वहां विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई थी।

जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता क्यूआर कोड के जरिए एआई समिट में दाखिल हुए। उन्होंने हॉल नंबर-5 के लॉबी एरिया में पहुंचकर अचानक स्वेटर और जैकेट उतार दिए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें थीं, जिन पर 'इंडिया-यूएस ट्रेड डील', 'एपस्टीन फाइल्स' और 'पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड' जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारी लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

अचानक हुए हंगामे से समिट में मौजूद सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के दिग्गजों और विदेशी डेलीगेट्स को चौंका दिया था। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इवेंट से दूर ले जाया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीयूष

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration