एनसीआर में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर, 1 मार्च से चलेंगी तेज हवाएं 
National News

एनसीआर में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर, 1 मार्च से चलेंगी तेज हवाएं

IANS

नोएडा, 28 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, हालांकि 1 मार्च से दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और दिन में गर्मी का अहसास और अधिक बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट पर जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन सुबह के समय वातावरण में हल्की धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने इस दिन के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं 1 मार्च को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 80 प्रतिशत और न्यूनतम 30 प्रतिशत रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, लेकिन इस दिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। इसके बावजूद किसी प्रकार की आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है। इधर, एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 255, सेक्टर-1 में 205, सेक्टर-62 में 182 और सेक्टर-116 में 304 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 315, इंदिरापुरम में 276, वसुंधरा में 233 और संजय नगर में 200 रहा। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 332, चांदनी चौक में 276, बवाना में 244, अशोक विहार में 237 और अलीपुर में 219 दर्ज किया गया। कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप के कारण लोगों को अब हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि 1 मार्च से चलने वाली तेज हवाएं प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकती हैं।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration