क्या तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच सीट बंटवारे पर बनेगी बात? बैठक शुरू 
National News

क्या तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच सीट बंटवारे पर बनेगी बात? बैठक शुरू

IANS

चेन्नई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। गठबंधन के भविष्य को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर डीएमके और कांग्रेस पार्टी शनिवार से औपचारिक बातचीत शुरू की। वह बैठक चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में हुई।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वा पेरुंथगई ने पुष्टि की कि पार्टी का प्रतिनिधित्व चार सदस्यीय दल करेगा, जिसमें वे खुद, एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडंकर, सह-प्रभारी निवेदित अल्वा और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राजेश कुमार शामिल हैं।

वहीं डीएमके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी कोषाध्यक्ष टी.आर. बालू ने किया और इसमें मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन द्वारा नियुक्त सात सदस्यीय समिति शामिल है।

डीएमके के साथ बातचीत में संतोषजनक परिणाम न निकलने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा अन्य विकल्पों पर विचार करने की बढ़ती राजनीतिक चर्चा के बीच इन वार्ताओं का महत्व बढ़ गया है, जिसमें अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के साथ अनौपचारिक संपर्क स्थापित करना भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने विधानसभा की 35 से अधिक सीटों के साथ-साथ राज्यसभा की दो सीटें भी मांगी हैं। हालांकि, गिरीश चोडंकर और डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के बीच पहले हुई अनौपचारिक बातचीत सीटों की संख्या को लेकर मतभेदों के कारण रुक गई।

बातचीत से जुड़े सूत्रों के अनुसार, डीएमके ने अब तक विधानसभा की लगभग 25 सीटें और राज्यसभा की एक सीट देने की पेशकश की है, जिसे अधिकतम 27 या 28 सीटों तक बढ़ाया जा सकता है।

चर्चाओं की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें कई सहयोगी दलों और संभावित नए साझेदारों को भी शामिल करना होगा। 35 से अधिक सीटों की मांग पूरी करना मुश्किल होगा।

हालांकि कांग्रेस ने सरकार में हिस्सेदारी की अपनी पहले की मांग छोड़ दी है, लेकिन वह सीटों के अधिक आवंटन के लिए दबाव बनाने से पीछे नहीं हो रही है। पार्टी ने स्थानीय निकायों, नगर निगमों, मंदिर बोर्डों और कल्याण बोर्डों में भी अधिक प्रतिनिधित्व की मांग की है।

डीएमके नेताओं ने संकेत दिया है कि इन मांगों पर उचित समय पर विचार किया जाएगा। औपचारिक बातचीत शुरू होने वाली है। ऐसे में दोनों पार्टियां अपने लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन को बनाए रखने के साथ-साथ आंतरिक दबावों और महत्वपूर्ण चुनावों से पहले गठबंधन के समीकरणों को संतुलित करने की दिशा में काम करेंगी।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration