डीएमआरसी डिपो में चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, 50 मीटर कॉपर वायर बरामद 
National News

डीएमआरसी डिपो में चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, 50 मीटर कॉपर वायर बरामद

IANS

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने आज़ादपुर मेट्रो के डिपो में हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है। इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का काफी सामान भी बरामद हुआ है। सीआईएस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दिल्ली पुलिस ने आज़ादपुर मेट्रो के डिपो में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का काफी सामान भी बरामद हुआ है।

गुरुवार सुबह 10 बजे सीआईएसएफ के जवानों को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के हाई-सिक्योरिटी डिपो क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसके बाद लोकल पुलिस को सूचना दी गई। जांच में पता चला कि आवास ब्लॉक से 100 मीटर सिग्नलिंग केबल, 60 मीटर मशीन केबल, कुछ चेक प्लेट और एक पानी का मोटर चोरी हो गया था।

आज़ादपुर मेट्रो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, जांच और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी अली अहमद (25) को पकड़ लिया। अली अहमद जहांगीरपुरी का रहने वाला है। पूछताछ में उसके साथी सनवर (24) को भी जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। एक दिन की पुलिस रिमांड में दोनों से पूछताछ में पता चला कि चोरी का सामान स्क्रैप डीलर बक्सूद हुसैन (66) को बेचा गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 50 मीटर कॉपर वायर बरामद किया है।

डीसीपी मेट्रो कुशल पाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है। पुलिस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि गिरोह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में पहले हुई किसी अन्य चोरी से जुड़ा है या नहीं। मेट्रो अधिकारियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि मेट्रो की सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित रहे।

--आईएएनएस

पीयूष/एएस

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed