दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प पर बोले मनोज तिवारी बोले-पहले लूटपाट थी, अब सेवा भावना है 
National News

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प पर बोले मनोज तिवारी बोले-पहले लूटपाट थी, अब सेवा भावना है

IANS

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है और इसका असर साफ दिख रहा है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी शनिवार को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में आयोजित एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

मनोज तिवारी ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। हमारे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी यहां मौजूद हैं। आज मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य से जुड़ी पांच बहुत महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।"

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मिलकर 5-6 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं। इसमें ओपीडी सेक्शन का उद्घाटन भी शामिल है। उन्होंने कहा, "इन सुविधाओं से मरीजों और उनके साथ आने वालों को बहुत राहत मिलेगी। खासतौर पर अटेंडेंट्स (मरीजों के परिजनों) के लिए अलग बिल्डिंग बनाने का प्लान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच पहले क्यों नहीं आई?

मनोज तिवारी ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कुछ लोग लूटपाट में विश्वास रखते थे, लेकिन अब सेवा भावना है। उन्होंने कहा, "यह अस्पताल काफी बड़ा है, जहां दूर-दूर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वे सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करते थे।"

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उदाहरण देते हुए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "एचपीवी वैक्सीन से 14-15 साल की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। हर साल करीब 80,000 मामले सामने आते हैं, लेकिन पीएम मोदी के प्रयास से अब यह वैक्सीन दिल्ली में मुफ्त दी जाएगी, जिसकी कीमत 5,000 रुपए है। दिल्ली की रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह इस पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। माता-पिता भी बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।"

मनोज तिवारी ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. धमेजा और उनकी पूरी टीम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का मकसद सिर्फ लोगों की मदद करना है। पिछले 27 सालों से आम आदमी और कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ठोस काम नहीं कर पाए। आज हम सबको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह सिर्फ शुरुआत है।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed