धनबाद: निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमबाजी, तीन धमाकों से दहला इलाका 
National News

धनबाद: निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमबाजी, तीन धमाकों से दहला इलाका

IANS

धनबाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोआकला बस्ती स्थित 4 नंबर रेलवे गेट के नजदीक निर्माणाधीन अंडरपास के पास शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक के बाद एक तीन बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। लगातार हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और वहां कार्यरत एआरएसएस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के कर्मियों को तत्काल काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बम फेंके और मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ठेका कर्मियों और आसपास के लोगों में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह और ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने बताया कि बम चलने की सूचना प्राप्त हुई है और घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, बमबाजी की घटना के पीछे रंगदारी वसूली की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अपराधी ठेका कंपनी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

--आईएएनएस

पीएसके

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed