वायनाड मॉडल टाउनशिप: पहले चरण में 178 घर बनकर तैयार, सीएम पिनाराई विजयन कल करेंगे उद्घाटन 
National News

वायनाड मॉडल टाउनशिप: पहले चरण में 178 घर बनकर तैयार, सीएम पिनाराई विजयन कल करेंगे उद्घाटन

IANS

वायनाड, 28 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में 30 जुलाई 2024 को आई प्राकृतिक आपदा में चार गांव बह गए थे, जिसमें से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग लापता हो गए थे। प्रभावित परिवारों को नया घर देने के लिए सरकार ने वायनाड में मॉडल टाउनशिप बनाई है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन रविवार को इसका उद्घाटन करेंगे।

इस त्रासदी में 32 लोग अभी लापता हैं। इसमें संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ था। आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए बनाई गई वायनाड मॉडल टाउनशिप 49 हेक्टेयर में फैली है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अधिगृहीत जमीन पर बनाई जा रही इस टाउनशिप में 299 करोड़ का निवेश किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद जमीन 44.33 करोड़ रुपए में खरीदी गई थी।

पहले फेज में 178 घर बनकर तैयार हो गए हैं। मॉडल हाउस मात्र 105 दिनों में बनकर तैयार हो गया था। बाढ़ और भूकंप से सुरक्षित रहने के लिए बने हर 1,000 वर्ग फुट के घर में दो बेडरूम, दो बाथरूम, लिविंग और डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, किचन, वर्क एरिया और सिट-आउट शामिल हैं।

घरों को पूरी तरह से विद्युतीकरण किया गया है, जिसमें थ्री-फेज वायरिंग, बीएलडीसी पंखे, एलईडी लाइटिंग और भविष्य में एयर कंडीशनिंग और इन्वर्टर सिस्टम लगाने की व्यवस्था है।

यह टाउनशिप सिर्फ आवासीय सुविधाओं तक ही सीमित नहीं है। इसमें 11.42 किमी लंबी आंतरिक सड़कें, पुल, अंडरग्राउंड बिजली लाइनें, जल निकासी नेटवर्क, विकेन्द्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एक लाख लीटर का जल भंडारण सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा मौजूद है।

हर घर में नेट मीटरिंग के तहत दो किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगा है, जो वायनाड के सबसे बड़े आवासीय सौर क्लस्टरों में से एक है। इसके बनने के बाद सामुदायिक केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, बाजार, ओपन थिएटर, मनोरंजन स्थल और फुटबॉल मैदान जैसी सार्वजनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed