Summary
प्रीति किन्नर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप गांव की निवासी है।
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव के लिए उन्हें भोरे से टिकट दिया है।
प्रीति किन्नर कई वर्षों से जन कल्याण में भी सक्रिय है जिस वजह से वह जन सुराज की मजबूत कैंडिडेट बताई जा रही हैं।
जन सुराज की ओर से ट्रांसजेंडर लड़ेगी चुनाव, प्रीति किन्नर का हो रहा नाम
बिहार चुनाव 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी लेकिन इसमें उन्होंने एक अलग बदलाव की दिशा दी, जब उन्होंने एक किन्नर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया। यह कोई और नहीं बल्कि सीतामढ़ी जिले की निवासी प्रीति किन्नर है। प्रीति 22 वर्षों से सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप गांव की निवासी है।
प्रीति किन्नर कई वर्षों से जनकल्याण में सक्रिय है और इसी वजह से वह पार्टी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर नजर आ रही है। प्रीति प्रत्यक्ष रूप से जनता से जुड़ी हुई है इसीलिए जनता में उनका नाम है। उन्होंने अपने जिले की कई सामाजिक समस्याओं को हल किया है और उनके लिए आवाज उठाई है।
Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp
Download our app on Play Store